होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

अभाविप पलामू ने युवा दिवस पर आयोजित की भाषण प्रतियोगिता, सरस्वती कुमारी रहीं प्रथम

On: January 10, 2026 7:31 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), पलामू इकाई की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के अवसर पर जनता शिवरात्रि महाविद्यालय परिसर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं तक पहुँचाना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चिंतन को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रभात मिश्रा, राजीव रंजन पांडे, चंद्रकांत सिंह, विकास तिवारी, प्रकाश राय एवं शुभम प्रसाद शामिल रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने और युवाओं को समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया।

भाषण प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन, युवाओं की शक्ति तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडली के निर्णय के अनुसार प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए।

प्रतियोगिता में सरस्वती कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹2100 की पुरस्कार राशि जीती। मयूरेश द्विवेदी द्वितीय स्थान पर रहे, जिन्हें ₹1100 की राशि प्रदान की गई। वहीं पलक प्रिया एवं मुस्कान कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं, जिन्हें ₹500 की पुरस्कार राशि दी गई। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा नकद पुरस्कार राशि एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संयोजक उत्कर्ष तिवारी ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अंत में उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम के विधिवत समापन की घोषणा की।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment