होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

थाना प्रभारी के पैतृक घर में चोरी, पांच लाख के जेवरात व नकदी ले उड़े चोर

On: September 12, 2026 1:21 AM
Follow Us:

सीढ़ी के सहारे घर में घुसे बदमाश, अलमारी और बक्से तोड़कर 12 हजार रुपये समेत जेवरात किए पार; दो संदिग्ध हिरासत में

पलामू।
रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने पुलिस इंस्पेक्टर सह गढ़वा थाना प्रभारी सुनील तिवारी के पैतृक आवास को निशाना बनाया। चोर सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हुए और कमरों में रखी अलमारी व बक्सों को तोड़कर करीब 12 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सुनील तिवारी का पैतृक आवास तोलरा गांव में है। शुक्रवार की रात चोर सीढ़ी लगाकर घर के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद कमरों में रखी अलमारी और बक्सों को तोड़कर उसमें रखे नकदी व जेवरात निकाल लिए। चोरों ने घर का सामान इधर-उधर बिखेर दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

शनिवार की सुबह घर में चोरी की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान ग्रामीणों ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया, जिनसे पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और चोरी में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चोरी गए सामान और घटना में शामिल आरोपियों से जुड़े अन्य तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment