होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

एनपीयू स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा कदाचार मुक्त कराए प्रबंधन – आपसू

On: March 25, 2026 7:32 AM
Follow Us:

पलामू।
आपसू के छात्र नेता प्रियांशु राज दुबे ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा हर हाल में कदाचार मुक्त कराई जाए, अन्यथा छात्र संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

श्री दुबे ने कहा कि लगातार परीक्षाओं में कदाचार की शिकायतें सामने आना बेहद चिंताजनक है, परीक्षा हॉल में मोबाइल और कदाचार सामग्री जाना और बेखौफ सोशल मीडिया में डालना यह जीएलए कॉलेज और विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। यदि इस बार भी कदाचार की घटनाएं सामने आती हैं, तो इसका पूरा जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन होगा।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाए, पर्याप्त संख्या में वीक्षक की तैनाती की जाए, प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से चालू हालत में हों तथा परीक्षार्थी के अलावे किसी भी श बाहरी तत्वों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए।

प्रियांशु राज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी या लापरवाही पाई गई, तो आपसू सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

अंत में उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे ईमानदारी से परीक्षा दें और कदाचार का विरोध करें, ताकि शिक्षा व्यवस्था की गरिमा बनी रहे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment