होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में झारखंड छात्र मोर्चा की इकाई का गठन, छात्र हितों के लिए उठेगा मजबूत कदम

On: March 31, 2026 9:48 PM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
मंगलवार को नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में झारखंड छात्र मोर्चा की विश्वविद्यालय इकाई का औपचारिक गठन किया गया। इस दौरान गढ़वा जिलाध्यक्ष निशांत चतुर्वेदी, पलामू जिलाध्यक्ष सुमित पाठक, युवा मोर्चा सचिव सह छात्र मोर्चा प्रभारी कौशल किशोर और लातेहार जिलाध्यक्ष राजेंद्र भगत की मौजूदगी में विस्तृत चर्चा के बाद नई समिति का गठन किया गया।

नई इकाई में कुमार नवनीत को अध्यक्ष, युवराज दुबे, सतीश कुमार सिंह और साहिल अंसारी को उपाध्यक्ष, उत्तम कुमार को सचिव, शिव शंकर सिंह एवं रवीश कुमार को संगठन सचिव तथा शुभेंद्र दुबे को कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही गढ़वा, पलामू और लातेहार के जिलाध्यक्ष एवं जिला सचिवों को भी समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और छात्र-छात्राओं के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। पलामू जिला सचिव सैयद फैजल ने कहा कि विश्वविद्यालय इकाई का गठन छात्रों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह इकाई छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करेगी।

कौशल किशोर ने कहा कि इस गठन से संगठन की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी तथा अधिक से अधिक छात्रों को जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा। वहीं गढ़वा जिलाध्यक्ष निशांत चतुर्वेदी ने कहा कि नवगठित टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस पहल करेगी।

लातेहार जिलाध्यक्ष राजेंद्र भगत ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं होने दिया जाएगा और उनके हक की आवाज हर स्तर पर बुलंद की जाएगी। संगठन विश्वविद्यालय परिसर में सकारात्मक, अनुशासित और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और छात्र-हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment