होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा, छात्र उपस्थिति और अपार आईडी में तेजी लाने का निर्देश

On: August 25, 2026 3:36 AM
Follow Us:

पलामू।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति, नामांकन, आधार सत्यापन, APAAR ID, शून्य नामांकन वाले विद्यालय, रेल परफॉर्मेंस, विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) पुनर्गठन, शिक्षक मॉड्यूल और प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि जुलाई 2026 में पलामू जिले में छात्रों की औसत उपस्थिति 75.5 प्रतिशत रही, जबकि शिक्षकों की उपस्थिति 88.5 प्रतिशत दर्ज की गई। उपायुक्त ने छात्र उपस्थिति में और सुधार लाने के लिए विद्यालय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कम उपस्थिति वाले विद्यालयों को चिह्नित कर उसके कारणों का पता लगाने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

नामांकन की समीक्षा में बताया गया कि जिले में छात्र नामांकन का गैप घटकर 6.37 प्रतिशत रह गया है, जो 23 जुलाई को 9.68 प्रतिशत था। उपायुक्त ने शेष गैप को भी जल्द कम करने का निर्देश दिया। वहीं, 73.51 प्रतिशत विद्यार्थियों का आधार सत्यापन और 63.82 प्रतिशत विद्यार्थियों की APAAR ID जनरेट हो चुकी है। उन्होंने APAAR ID निर्माण में तेजी लाने को कहा।

बैठक में जिले के 13 शून्य नामांकन वाले विद्यालयों की भी समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा EVV पोर्टल पर रेल परफॉर्मेंस, SMC पुनर्गठन, शिक्षक प्रोफाइल एवं मॉड्यूल की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा गया।

प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 97,159 विद्यार्थियों का ई-कल्याण पोर्टल पर नामांकन दर्ज है। उपायुक्त ने लंबित आवेदनों का शीघ्र सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीपीओ समेत शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment