होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मध्यप्रदेश के चालान पर स्टोन चिप्स की तस्करी, जोड़ फोरलेन से हाइवा जप्त-दो गिरफ्तार

On: September 8, 2026 10:27 AM
Follow Us:

पलामू।
मध्य प्रदेश के चालान पर पलामू जिले के चौनपुर प्रखंड क्षेत्र से स्टोन चिप्स तस्करी का मामला सामने आया है। राजस्व की क्षति को देखते हुए सदर मेदिनीनगर थाना पुलिस ने जोड़ फोरलेन पर कार्रवाई की और स्टोन चिप्स लदे एक हाइवा को जप्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों में बिहार के औरंगाबाद जिले के जमहोर थाना क्षेत्र के करमा के रहने वाले नीरज कुमार (27वर्ष) पिता अशोक सिंह एवं हरिहरगंज के ढाब निवासी धर्मेन्द्र कुमार पिता श्याम देव यादव शामिल हैं। कार्रवाई टीम में सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी दलबल के साथ शामिल थे।

सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के अनुसार सोमवार को गुप्त सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश का फर्जी चालान लेकर चौनपुर के धावा क्रशर प्लांट से स्टोन चिप्स लोड कर बाहर तस्करी की जा रही है। कार्रवाई करते हुए हाइवा (बीआर 26 जीसी 7879) को रोका गया। चालक एवं अन्य से चालान की मांग करने पर मध्य प्रदेश का फर्जी चालन दिखाया गया। पुलिस ने राजस्व की क्षति बताते हुए नीरज और धर्मेन्द्र को गिरफ्तार किया। दोनों को मंगलवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!