होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए आगे आया एनएसएस यूनिट, दाना-पानी की की व्यवस्था

On: May 23, 2026 2:34 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय एनएसएस यूनिट द्वारा पक्षियों के लिए दाना एवं पानी की विशेष व्यवस्था की गई। कॉलेज परिसर एवं आसपास के स्थानों पर स्वयंसेवकों ने मिट्टी के पात्रों में पानी तथा पक्षियों के लिए दाना रखा, ताकि गर्मी के इस मौसम में पक्षियों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने लोगों से अपने घरों एवं आसपास भी पक्षियों के लिए दाना और पानी रखने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पक्षियों की सहायता करना ही नहीं, बल्कि समाज में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी था।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मोहिनी गुप्ता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी का प्रभाव केवल मनुष्यों पर ही नहीं, बल्कि पक्षियों पर भी पड़ता है। ऐसे समय में उनके लिए दाना और पानी की व्यवस्था करना संवेदनशीलता और मानवता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि एनएसएस यूनिट की यह पहल समाज को प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने की प्रेरणा देती है।

कॉलेज परिवार ने एनएसएस यूनिट की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। मौके पर डॉ. शोभा रानी, डॉ. जेनिफर गुड़िया, डॉ. सुप्रिया सोनालिका, डॉ. संगीता कुजूर, डॉ. दीपक कुमार, प्रो. विकास कुमार एवं एनएसएस की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. मिनी टुडू, कुमारी कल्पना के साथ छात्राएँ ममता कुमारी एवं अर्चना कुमारी उपस्थित रहीं।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment