होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

कला व संस्कृति के क्षेत्र में भी करियर की असीम संभावनाएं : डीडीसी

On: December 23, 2025 10:39 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर सोमवार को शहर के जनता शिवरात्रि कॉलेज में पलामू जिला खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के तहत आयोजित विभिन्न एकल व समूह प्रतियोगिताओं में जिले के 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने नेहरू युवा केंद्र की युवा अधिकारी कंचन कुमारी, एनएसएस के राजेश कुमार तथा जेएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पासवान के साथ संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व अतिथियों ने कॉलेज परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी करियर की असीम संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ इन क्षेत्रों में रुचि लेनी चाहिए, क्योंकि इससे रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और संचार जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित होते हैं। उन्होंने युवाओं से ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

जिला खेल कार्यालय के कर्मी सिकंदर कुमार ने बताया कि मंगलवार को प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के विजेता प्रतिभागी भाग लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, भाषण, कविता लेखन और चित्रकला की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सामूहिक लोक नृत्य में हर्षित ग्रुप ने प्रथम, रिया ग्रुप ने द्वितीय तथा शीखा सिंह ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक लोक गीत में मोहित ग्रुप प्रथम, आयुष कुमार ग्रुप द्वितीय और दिव्यंका ग्रुप तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में राजनेहा चौबे को प्रथम, मुस्कान कुमारी को द्वितीय और श्रेया तिवारी को तृतीय स्थान मिला। कविता लेखन में इंदू कुमारी प्रथम, गोविंद कुमार द्वितीय और कुमारी नंदिनी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में स्वीटी रानी प्रथम, आकांक्षा कुमारी द्वितीय और प्रदीप कुमार सिंह तृतीय स्थान पर रहे। सभी सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर जिला खेल कार्यालय की निधि उपाध्याय सहित कॉलेज के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment