होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू के सभी स्कूलों में 19 से 24 तक होगी विशेष अभिभावक – शिक्षक बैठक

On: December 18, 2025 5:53 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर ।
पलामू के सभी सरकारी स्कूलों में 19 से 24 दिसंबर तक विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी। झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार के आदेश पर पलामू शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। चार चरणों में त्रैमासिक विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक निर्धारित की गई है। जिले में 20 स्कूलों को उच्च प्रदर्शन करने वाले और 20 फोकस विद्यालय के रूप में चिंह्नत किया गया है।

समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ अंबुजा पांडेय ने बताया कि बैठक को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च प्रदर्शन करने वाले वैसे स्कूल हैं, जिसमें उच्च नामांकन, उच्च छात्र उपस्थिति, पर्याप्त शिक्षक की उपलब्धता, उच्च प्रतिशत बोर्ड परीक्षा का परिणाम, पीएम पोषण आच्छादन, फोकस विद्यालय में उच्च नामांकन, निम्न छात्र उपस्थिति, पर्याप्त शिक्षक उपलब्धता, निम्न प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम, कम पीएम पोषण आच्छादन शामिल है।

इन स्कूलों में क्षेत्र के विधायक, जनप्रतिनिधि समेत जिला के अधिकारी आदि बैठक में शामिल होगे। बैठक की प्रथम चरण 19 दिसंबर को उच्च प्रदर्शन करने वाले और 20 फोकस विद्यालय को छोड़कर शेष सभी स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक होगी।
दूसरे चरण 22 दिसंबर को होनी वाली बैठक में जिला स्तरीय शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी तथा डीइओ, डीएसइ, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी एवं विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा प्रत्येक जिले में न्यूनतम 20 विद्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित रहेंगे।

तीसरे चरण की 23 दिसंबर को होनी वाली बैठक में जिला स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों यथा उपायुक्त, उप विकास आयक्त, अपर समाहता, एडीपीएम, एसडीओ एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी 10 स्कूलों आयोजित बैठक में उपस्थित रहेंगें। चौथे चरण की बैठक 24 दिसंबर को होगी। जन प्रतिनिधियों के द्वारा चयनित विद्यालय में बैठक होगी। विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक का उदेश्य 19 से 24 दिसंबर तक चलने वाले विशेष अभिभावक बैठक का उदेश्य बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, सीखने के परिणामों और पीएम पोषण आच्छान में सुधार करना, बच्चों के छीजन एवं अनुपस्थिति की समस्या का समाधान, परीक्षाओं से पहले अभिभावक- शिक्षक सहयोग को मजबूत करना, विद्यालयों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए लक्षित समर्थन सुनिश्चित करना, कुशल नेतृत्व के माध्यम से पारदर्शिता एवं जिम्मेवारी बढ़ाना है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment