होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

जिला स्तरीय व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता संपन्न, पांच इवेंट के विजेता राज्य स्तर पर दिखाएंगे हुनर

On: September 25, 2026 1:12 PM
Follow Us:

विभिन्न ट्रेडों में विद्यार्थियों ने किया कौशल का प्रदर्शन, विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित
जिला स्तरीय व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता 2026-27

मेदिनीनगर।
जिला स्कूल, मेदिनीनगर में जिला स्तरीय व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े अलग-अलग ट्रेडों में अपने हुनर और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में करीब 12 प्रकार की व्यावसायिक स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड शिक्षा परियोजना, पलामू के एडीपीओ अंबुजा पांडे और एपीओ मनोज मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में ब्राह्मण हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक सतीश दुबे उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, हेल्थ केयर, रिटेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, आईटी एंड आईटीएस मल्टी स्किल तथा सिलाई-कढ़ाई समेत विभिन्न ट्रेडों में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई।

एग्रीकल्चर में पीएम श्री रतन हाई स्कूल प्रथम, पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय चकमनातू द्वितीय और आर प्लस टू सूरत उच्च विद्यालय लोहारा तृतीय रहा। ऑटोमोटिव में आर प्लस टू उच्च विद्यालय नरसिंहपुर पथरा प्रथम, आरकेजेबी प्लस टू उच्च विद्यालय रहल द्वितीय और पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय चकमनातू तृतीय रहा।

टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी में चैनपुर, हुसैनाबाद और सदर क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। मीडिया एंड एंटरटेनमेंट में चैनपुर प्रथम, सदर द्वितीय और लेस्लीगंज तृतीय रहा। हेल्थ केयर में हुसैनाबाद प्रथम, मनातू द्वितीय और पाटन तृतीय रहा।

रिटेल में लिस्ट अलीगंज प्रथम, विश्रामपुर द्वितीय और सदर तृतीय रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर में उत्तरी रोड प्रथम, लेस्लीगंज द्वितीय और पाटन तृतीय रहा। आईटी एंड आईटीएस मल्टी स्किल में हुसैनाबाद प्रथम, सतबरवा द्वितीय और छतरपुर तृतीय रहा। सिलाई-कढ़ाई में पांकी प्रथम, मनातू द्वितीय और विश्रामपुर तृतीय रहा।

समापन समारोह में एडीपीओ अंबुजा पांडे, एपीओ मनोज मिश्रा और मुख्य अतिथि सतीश दुबे ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में चयनित पांच इवेंट के विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पलामू जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आयोजन को सफल बनाने में जिला स्कूल के प्रभारी प्रफुल्ल मिश्रा, अभिषेक दुबे, रघुनंदन मिश्रा, सीआरपी विजय दुबे सहित विभिन्न ट्रेडों के विषय विशेषज्ञों और एक्सपर्ट की भूमिका रही। खेल कोषांग के अनुपम तिवारी, हीरालाल, रणजीत सिंह, अरविंद दुबे और साकेत शुक्ला ने भी आयोजन को व्यवस्थित बनाने में सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने अतिथियों, विषय विशेषज्ञों, शिक्षकों, निर्णायकों और प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!