होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी रांची ने लॉन्च की विशेष छात्रवृत्ति योजना, राज्य टॉपर्स को 100% मुफ्त शिक्षा

On: July 23, 2026 10:46 AM
Follow Us:

जिला टॉपर्स को 100% सेमेस्टर ट्यूशन फीस माफी, स्कूल टॉपर्स को 50% छूट; अर्ली बर्ड ऑफर, मुफ्त यूनिफॉर्म व परिवहन सुविधा की घोषणा

पलामू।
आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के प्रवेश अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति, अर्ली बर्ड ऑफर और करियर-केंद्रित शिक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। गुरुवार को होटल आरडीएस, डाल्टनगंज में आयोजित प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडेय और हेड–आउटरीच (पलामू) रवि शेखर ने इसकी जानकारी दी।
डॉ. अमित कुमार पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप कुशल, आत्मविश्वासी और रोजगार योग्य बनाना है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास और उद्योग-अकादमिक सहयोग के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रहा है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय झारखंड राज्य अधिनियम-2018 के तहत स्थापित है तथा यूजीसी अधिनियम की धारा 2(f) के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है। इसके अलावा यह एआईयू (AIU) का सदस्य है तथा बीसीआई (BCI) और पीसीआई (PCI) से अनुमोदित पाठ्यक्रम संचालित करता है। विश्वविद्यालय ISO 9001:2015 प्रमाणित भी है। विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि राज्य टॉपर्स को 100 प्रतिशत निःशुल्क शिक्षा, जिला टॉपर्स को 100 प्रतिशत सेमेस्टर ट्यूशन फीस माफी तथा स्कूल टॉपर्स को 50 प्रतिशत सेमेस्टर ट्यूशन फीस में छूट दी जाएगी।

हेड–आउटरीच रवि शेखर ने बताया कि मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, लॉ और लाइफ साइंस सहित विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पात्र विद्यार्थियों के लिए अर्ली बर्ड ऑफर उपलब्ध है। चयनित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की नीति के अनुसार निःशुल्क यूनिफॉर्म, निःशुल्क परिवहन सुविधा, विशेष शुल्क रियायत और आकर्षक छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए लेटरल एंट्री के माध्यम से बी.टेक एवं अन्य पात्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा भी उपलब्ध है। ऐसे विद्यार्थियों को भी विशेष शुल्क रियायत और अर्ली बर्ड ऑफर का लाभ मिलेगा।

विश्वविद्यालय ने यह भी बताया कि पात्र एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थी ई-कल्याण एवं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं मानकी-मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र छात्राओं को बी.टेक और पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रमों के लिए मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की गतिविधियों की भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से लाइव प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल विजिट, इंडस्ट्री कनेक्ट प्रोग्राम, कम्युनिकेशन एवं सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, एप्टीट्यूड ट्रेनिंग, रिज्यूमे बिल्डिंग, ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू तैयारी और करियर मेंटरिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विश्वविद्यालय के अनुसार उसके विद्यार्थियों का चयन देश की विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में 5 लाख रुपये से लेकर 27 लाख रुपये वार्षिक पैकेज तक पर हुआ है।

अंत में कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर छात्रवृत्ति योजनाओं, अर्ली बर्ड ऑफर और अन्य छात्रहितैषी सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्माण के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment