होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

हैदरनगर में तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपो को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल, डेढ़ घंटे सड़क जाम

On: July 7, 2026 8:51 AM
Follow Us:

हैदरनगर (पलामू)।
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को कुकही मोड़ के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ कुकही गांव के मुख्य चौक पर करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार मुर्गा लदा एक पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो में सवार सरहु डीहपर गांव निवासी बिहारी पासवान (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में मृतक की पत्नी कलावती देवी, नन्हकी देवी, प्रेम शिला (22 वर्ष) तथा अंजली कुमारी (6 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान, अंचल अधिकारी संतोष कुमार तथा पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त कराया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आरक्षण व्यवस्था कमजोर करने की कोशिश का भाकपा माले ने लगाया आरोप, दीपांकर बोले- अधिकारों की रक्षा के लिए जारी रहेगा संघर्ष

आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी रांची ने लॉन्च की विशेष छात्रवृत्ति योजना, राज्य टॉपर्स को 100% मुफ्त शिक्षा

खाद की कालाबाजारी पर वित्त मंत्री का बड़ा एक्शन, दो खाद दुकानों का लाइसेंस रद्द करने का आदेश

मेदनीनगर में विहिप की विभागीय बैठक, गौ, गंगा और गीता की रक्षा के संकल्प को दोहराया

भूपेंद्र मरावी का सदर प्रखंड में भव्य स्वागत, महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों से किया संवाद

प्रशासन की उदासीनता के बीच ग्रामीणों ने दिखाई मिसाल, चंदा जुटाकर खुद कराया आहर बांध की मरम्मत

Leave a Comment