होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी रैंकिंग में पलामू दूसरे स्थान पर

On: December 22, 2025 11:48 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी नवंबर महीने की रैंकिंग में पलामू जिले ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सभी निर्धारित मानकों के आधार पर जारी इस रैंकिंग में पलामू का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। खास बात यह है कि अक्टूबर महीने में जिले की रैंकिंग 19वें स्थान पर थी, जबकि नवंबर माह में सीधे दूसरे स्थान पर पहुंचना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
इस संबंध में एडीपीओ अंबुजा पाण्डेय ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता, नामांकन, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, बुनियादी सुविधाएं तथा विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण जिले की रैंकिंग में सुधार हुआ है। शिक्षकों और विभागीय कर्मियों की सतत मेहनत का यह परिणाम है।

उन्होंने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग और सुधारात्मक कदमों के कारण विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बेहतर हुआ है। आगे भी इसी तरह प्रयास जारी रखे जाएंगे ताकि पलामू को आगामी रैंकिंग में प्रथम स्थान दिलाया जा सके।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment