होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

नवनिर्मित टाउन महिला थाना भवन का एसपी ने किया उद्घाटनमहिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़े मामलों के त्वरित व संवेदनशील निष्पादन में मिलेगी मदद

On: August 24, 2026 4:39 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर। पुलिस अधीक्षक पलामू कपिल चौधरी ने सोमवार को टाउन थाना परिसर में नवनिर्मित टाउन महिला थाना के नए भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर सदर एसडीपीओ राजेश यादव, प्रभारी सार्जेंट मेजर सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

नवनिर्मित महिला थाना भवन का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित मामलों का त्वरित और संवेदनशील तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करना है। साथ ही, पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नए भवन में थाना पहुंचने वाले आम नागरिकों एवं पीड़ित महिलाओं के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। इससे महिला शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्याएं रखने में सुविधा होगी और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

महिला संबंधी शिकायतों एवं मामलों के निष्पादन के लिए बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध होने से पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाने में मदद मिलेगी। महिला थाना में आने वाली पीड़ित महिलाएं अब अपनी समस्याओं को सहज और सुरक्षित वातावरण में पुलिस के समक्ष रख सकेंगी।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment