होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

सेवा पखवाड़ा के तहत रेहला के प्रोग्रेसिव कॉन्वेंट विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान

On: October 1, 2026 6:00 AM
Follow Us:

रेहला।
माई भारत के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को रेहला स्थित प्रोग्रेसिव कॉन्वेंट विद्यालय में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सह निदेशक अनिल कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर माई भारत के प्रखंड स्वयंसेवक कौशल मिश्रा एवं प्रियांशु शुक्ला ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यालय, घर और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

स्वयंसेवकों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। स्वच्छता केवल किसी एक अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे नियमित आदत के रूप में अपनाने की आवश्यकता है।

अभियान में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, दूसरों को जागरूक करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!