होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

60 रुपये किलो लड्डू की सप्लाई पर उठे सवाल, मुखिया की सूचना पर फूड विभाग हरकत में; नमूने जांच के लिए भेजे गए

On: July 7, 2026 4:34 AM
Follow Us:

सस्ती मिठाइयों में मिलावट की आशंका, बिना लाइसेंस निर्माण की प्रारंभिक जानकारी ; रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

लेस्लीगंज (पलामू)।
त्योहारी और शादी-विवाह के सीजन में बाजार में सस्ती रेडीमेड मिठाइयों की बिक्री को लेकर नौडीहा पंचायत के मुखिया मंदिप मेहता ने मिलावटी मिठाइयों की आशंका जताई। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद मुखिया मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में मिठाई लेकर विभिन्न दुकानों में आपूर्ति करने जा रहा था। पूछताछ में उसकी पहचान संदीप के रूप में हुई। उसने बताया कि उसकी मिठाई बनाने की फैक्ट्री सतबरवा में संचालित है, जहां से आसपास के क्षेत्रों की दुकानों में मिठाई की सप्लाई की जाती है।

मुखिया ने जब मिठाई की कीमत पूछी तो युवक ने बताया कि लड्डू मात्र 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इतनी कम कीमत सुनकर ग्रामीणों और मौजूद लोगों ने मिठाई की गुणवत्ता पर सवाल उठाए तथा मिलावट की आशंका व्यक्त की मामले को गंभीर मानते हुए मुखिया मंदिप मेहता ने तत्काल खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (फूड इंस्पेक्टर) लव कुमार गुप्ता को दूरभाष पर सूचना देकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इसके बाद उन्होंने मिठाई के कुछ नमूने सुरक्षित रख लिए।

सूचना मिलने पर फूड इंस्पेक्टर लव कुमार गुप्ता ने मुखिया से मिठाई का नमूना प्राप्त किया और सतबरवा तथा पोलपोल क्षेत्र में जांच की। प्रारंभिक जांच में बिना लाइसेंस मिठाई निर्माण किए जाने की बात सामने आई। विभाग ने मिठाई के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment