होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

त्योहारों से पहले बैंकों की सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने किया सुरक्षा ऑडिट

On: September 27, 2026 7:35 AM
Follow Us:

सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश

पलामू।
जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। शहर थाना, चैनपुर थाना और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा ऑडिट किया। इस दौरान बैंक प्रबंधकों से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों के द्वारा बैंक के सुरक्षा गार्डों को संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा 24 घंटे सतर्क रहने का निर्देश दिया। साथ ही बैंक परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू रखने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जो सीसीटीवी कैमरा सही जगह पर नहीं है उसको व्यवस्थित तथा उचित जगह पर लगाने को कहा गया।

आपको बताते चले की आने वाले दिनों में त्योहारों के कारण बैंकों में कई दिनों तक अवकाश रहेगा। ऐसे में बैंक बंद रहने के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। इसके अलावा बैंक से बड़ी राशि लेकर निकलने वाले ग्राहकों की गतिविधियों पर अपराधियों द्वारा रेकी किए जाने की आशंका को देखते हुए भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं तथा बैंक के बाहर भी कैमरा लगाने को कहा गया ताकि सन्दिग्ध गतिविधि को रोक जा सके।

शहर क्षेत्र में सुरक्षा ऑडिट के दौरान सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव यादव, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और आहुति थाना प्रभारी रितेश लकड़ा मौजूद रहे। वहीं चैनपुर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी लालजी ने पुलिस बल के साथ विभिन्न बैंकों का निरीक्षण किया।

सदर थाना क्षेत्र में अंचल पुलिस पदाधिकारी सुरेश राम और थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने भी विभिन्न बैंकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और बैंक कर्मियों को आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए।

इस मौके पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव ने बताया की पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर शहर, सदर तथा चैनपुर थाना क्षेत्र में बैंक सुरक्षा ऑडिट किया गया है। जिसमे 24 घंटे सिक्योरिटी गार्ड है या नहीं, सीसीटीव कैमरा से निगरानी, वर्तमान में अलार्म की स्थिति, सप्ताह में या महीना में अलार्म का मॉक ड्रिल होता है या नहीं, थाना की टीम समय समय पर आती है या नहीं की ऑडिट की गई।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!