होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए पंचायत सचिव, एसीबी की मनिका प्रखंड कार्यालय में बड़ी कार्रवाई

On: August 6, 2026 3:18 AM
Follow Us:

मनिका (लातेहार)।
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को मनिका प्रखंड कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़काडीह पंचायत के पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी को मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता से जैसे ही पंचायत सचिव ने रिश्वत की राशि ली, पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी के अधिकारियों ने आरोपी पंचायत सचिव को अपने साथ पूछताछ के लिए ले लिया। इस कार्रवाई के दौरान मनिका प्रखंड कार्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कार्यालय परिसर में जुट गए।

एसीबी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है तथा एसीबी द्वारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment