होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

विश्रामपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 9 आपराधिक मामलों में वांछित कुंदन पासवान ससुराल से गिरफ्तार

On: July 6, 2026 6:18 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर/विश्रामपुर।
पलामू जिले की विश्रामपुर पुलिस ने वर्ष 2022 में ग्राहक सेवा केंद्र में हुई डेढ़ लाख रुपये की लूटकांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कांड के अभियुक्त कुंदन पासवान (33 वर्ष), पिता स्वर्गीय नरेश पासवान, निवासी ग्राम गम्हरिया, थाना छतरपुर, जिला पलामू को उसके ससुराल, थाना नवीनगर, जिला औरंगाबाद (बिहार) से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 25 अप्रैल 2022 को विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पिपरा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में छह हथियारबंद अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये की लूट की थी। इस संबंध में विश्रामपुर थाना कांड संख्या 20/2022, धारा 392 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था तथा घटना में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई थी। मामले में कुंदन पासवान फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पलामू और गढ़वा जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कुल नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

इस गिरफ्तारी अभियान में विश्रामपुर थाना प्रभारी पु.अ.नि. ऋषिकेश कुमार दुबे के नेतृत्व में पु.अ.नि. शिवनाथ रंजन, पु.अ.नि. शैलभ कुमार, स.अ.नि. बलराम दास तथा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment