होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

नकली धारा रिफाइन तेल का बड़ा भंडाफोड़, लगभग 2.66 लाख रुपये का माल जब्त

On: June 17, 2026 8:38 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
शहर थाना पुलिस ने नकली खाद्य उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बैरिया बाजार स्थित एक थोक दुकान से भारी मात्रा में डुप्लीकेट धारा रिफाइन तेल बरामद किया है। यह छापेमारी डालटनगंज ट्रेडर्स नामक होलसेल दुकान में की गई, जहां से करीब 2.66 लाख रुपये मूल्य का नकली तेल जब्त किया गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बाजार क्षेत्र में नकली ब्रांड के खाद्य तेल का भंडारण किया गया है।

सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान 138 पेटियों में रखे आधा लीटर और एक लीटर पैक वाले कुल 1776 लीटर डुप्लीकेट धारा रिफाइन तेल बरामद किया गया। पुलिस ने पूरे माल को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि नकली पैकिंग के माध्यम से उपभोक्ताओं को असली ब्रांड के नाम पर तेल बेचने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद तेल कहां से लाया गया था और इस कारोबार में किन-किन लोगों की भूमिका है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग का भी सहयोग लिया जा सकता है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नकली खाद्य सामग्री के कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment