होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

सतबहिनी नदी में 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

On: June 8, 2026 10:04 AM
Follow Us:

हरिहरगंज (पलामू)।

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानी गांव के समीप स्थित सतबहिनी नदी में सोमवार को 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुल्तानी गांव निवासी बिंदा सिंह के नाती तथा हुसैनाबाद के पोलडीह निवासी संतोष सिंह के इकलौते पुत्र किशन कुमार सिंह (14) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार किशन दो दिन पूर्व अपने नाना के घर सुल्तानी गांव आया था। सोमवार सुबह वह गांव के चार-पांच दोस्तों के साथ सतबहिनी नदी घाट पर स्नान करने गया था। बताया जाता है कि स्नान के दौरान वह नदी के गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर ग्रामीणों एवं परिजनों को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला गया।

इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।इधर, मृतक के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि किशन के चेहरे पर खरोंच के निशान तथा गले पर रस्सी जैसे दाग दिखाई दे रहे थे। उनका आरोप है कि किशोर की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया हो सकता है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।फिलहाल किशोर की मौत नदी में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वहीं इकलौते पुत्र की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के पिता संतोष सिंह मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार एवं रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पांकी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

सीएचसी परिसर से 10 सोलर प्लेट चोरी का खुलासा, 8 बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध

शादी के 13वें दिन नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मोहम्मदगंज में हुए दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में दो गिरफ्तार,गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद ने लिया था गंभीर रूप

आंगनबाड़ी केंद्रों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, बच्चों को परोसा हलवा, शिक्षा व स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

राजहरा स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा: कोयला लदी मालगाड़ी की 10-12 बोगियां पटरी से उतरीं, रेल परिचालन ठप

Leave a Comment