होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू में हथियार के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

On: July 7, 2026 9:12 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर (पलामू)।
पलामू जिला मुख्यालय के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत दो नंबर टाउन कुम्हार टोली से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितेश शर्मा उर्फ राहुल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी इलाके में किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। इसके अलावा उसके खिलाफ रंगदारी मांगने और इसके लिए मारपीट करने के आरोप में भी कार्रवाई की गई है। पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि टाउन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी हथियार के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नंबर टाउन कुम्हार टोली में घेराबंदी कर नितेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट तथा रंगदारी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment