होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मेदनीनगर में विहिप की विभागीय बैठक, गौ, गंगा और गीता की रक्षा के संकल्प को दोहराया

On: July 12, 2026 6:25 AM
Follow Us:

केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अंबरीष जी ने पलामू, गढ़वा और लातेहार की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की

मेदनीनगर।
मेदनीनगर स्थित राजा भाऊ स्मृति संघ भवन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) पलामू विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों की जिला समिति के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम विहिप के केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अंबरीष जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

बैठक के दौरान अंबरीष जी ने तीनों जिलों की जिला समितियों, प्रखंडों और पंचायत स्तर पर चल रहे संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिला एवं प्रखंड समितियों के कार्य, प्रखंड पालकों की भूमिका तथा संगठन के विभिन्न आयामों और उनके प्रमुखों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अंबरीष जी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का कार्यकर्ता होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि परिषद गौ, गंगा और गीता की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने गाय को देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए समरस हिंदू समाज के निर्माण और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने को परिषद का प्रमुख उद्देश्य बताया।

बैठक में झारखंड प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन जी, प्रांत सेवा टोली सदस्य एवं पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, प्रांत धर्म प्रसार टोली सदस्य एवं प्रांत समिति सदस्य कामेश्वर चौधरी, प्रांत साप्ताहिक मिलन सह प्रमुख कुमार गौरव तथा विभाग संरक्षक शिव प्रकाश जी भी उपस्थित रहे।

इसके अलावा विभाग मंत्री महेंद्र नाथ, विभाग संगठन मंत्री विजय यादव, पलामू जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक, अनामिका सिंह, लाला प्रसाद यादव, जिला मंत्री अमित तिवारी, संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव, सह मंत्री पप्पू सिंह, गोपाल तिवारी, सुरेश वर्मा, रवि तिवारी, विवेक सिंह, पप्पू लाठ, सुडु विश्वकर्मा, सोनू सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, दिलीप गिरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

गढ़वा जिला से जिला मंत्री सोनू सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप कुमार गुप्ता, शुभम केशरी, शिवम चौबे, अभिषेक भारद्वाज तथा लातेहार जिला से विहिप जिला मंत्री संजय तिवारी समेत पलामू विभाग के अनेक कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना और विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment