होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

संवैधानिक मूल्यों का सम्मान ही गणतंत्र निर्माताओं के बलिदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी : गौतम सिंह

On: January 25, 2026 11:56 AM
Follow Us:

गणतंत्र दिवस संदेश।
सभी देशवासीयों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 26 जनवरी का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। इसी दिन वर्ष 1950 में हमारे देश ने अपना संविधान लागू किया और भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन हमें हमारे संविधान निर्माताओं के अथक परिश्रम, दूरदर्शिता और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके कारण आज हम अपने अधिकारों और कर्तव्यों के साथ स्वतंत्र जीवन जी पा रहे हैं।

भारत का संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल मूल्यों पर आधारित एक सशक्त मार्गदर्शक है। यह हमें बिना किसी भेदभाव के समान अवसर प्रदान करता है और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करता है। गणतंत्र दिवस हमें यह भी स्मरण कराता है कि अधिकारों के साथ-साथ हमारे कर्तव्य भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।
आज के इस पावन अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम संविधान के आदर्शों का सम्मान करेंगे, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाएंगे और समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं समरसता को बढ़ावा देंगे। युवा पीढ़ी को विशेष रूप से आगे आकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी होगी, क्योंकि देश का भविष्य उन्हीं के हाथों में है। इस शुभ अवसर पर आप सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

गौतम सिंह
समाजसेवी

जय हिंद, जय भारत

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment