मेदिनीनगर।
भगवान परशुराम जी की दिव्य मूर्ति का भव्य आगमन गुरुवार को रेडमा स्थित भगवान परशुराम मंदिर में होगा। यह मूर्ति सिंगरा से प्रातः 10:00 बजे सड़क मार्ग से बिस्फ़ुटा छहमुहान होते हुए श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच मंदिर परिसर पहुंचेगी।
मूर्ति आगमन के उपरांत दोपहर 3:00 बजे से विधिवत हनुमंत पूजा का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भार्गव कमिटी की ओर से सभी श्रद्धालु बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर भगवान परशुराम एवं भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का विनम्र आग्रह किया गया है।
इस संबंध में भार्गव कमिटी के जिला अध्यक्ष मधुकर शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य और श्रद्धापूर्ण बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के दौरान सुनील तिवारी, मुकेश तिवारी, अजय तिवारी, कमलेश शुक्ला, राकेश तिवारी, अमित तिवारी, अभिषेक तिवारी, मीडिया प्रभारी नितेश तिवारी, अंकित पाण्डेय, संजीत पाण्डेय, रितिक चौबे, अप्पू तिवारी ,मणि तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कमिटी ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
भगवान परशुराम की दिव्य मूर्ति का भव्य आगमन के साथ, हनुमंत पूजा का आयोजन कल






