होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पिपराही गांव में महिला पर टांगी से हमला, हालत गंभीर आरोपी हिरासत में

On: March 27, 2026 8:56 AM
Follow Us:

पलामू/रामगढ़।
पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराही गांव में शुक्रवार को एक महिला पर धारदार टांगी से जानलेवा हमला कर दिया गया। महिला की पहचान भगवंती देवी (पति- शिवनाथ यादव) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, भगवंती देवी गोबर फेंकने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान खेत में उन पर हमला किया गया। महिला के गर्दन, पीठ और हाथ पर कई बार वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर खेत में ही लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिलीं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल उठाकर इलाज के लिए मेदिनीनगर लाया, जहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें ICU में रखा गया है। पीड़िता के पति शिवनाथ यादव ने गांव के ही दसई सिंह और उनके पुत्र उदय सिंह पर टांगी से हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि, हमले के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने उदय सिंह और उसके पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है तथा घटना में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली गई है। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उदय सिंह ने ही महिला पर हमला किया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी और पीड़िता का घर गांव में कुछ दूरी पर ही स्थित है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment