होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

टाटा मोटर्स जमशेदपुर में अप्रेंटिसशिप का मौका, 15 सितंबर को मेदिनीनगर में कैंपस प्लेसमेंट

On: September 12, 2026 3:46 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
आईटीआई पास युवाओं के लिए टाटा मोटर्स जमशेदपुर में अप्रेंटिसशिप करने का सुनहरा अवसर है। ज्योति निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कांदू मोहल्ला, मेदिनीनगर में 15 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से टाटा मोटर्स जमशेदपुर द्वारा अप्रेंटिसशिप कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा।

कैंपस प्लेसमेंट में 18 से 23 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। इसके लिए किसी भी आईटीआई से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, टर्नर सहित संबंधित ट्रेड से पास आउट अभ्यर्थी पात्र होंगे।

संस्थान के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक योग्यता एवं आईटीआई से संबंधित प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर प्लेसमेंट स्थल पर पहुंचना होगा।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 8084168333 पर संपर्क किया जा सकता है। संस्थान के सचिव ज्योति पांडे ने आईटीआई पास युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में अप्रेंटिसशिप करने का यह युवाओं के लिए बेहतर अवसर है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment