होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

भगवान परशुराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से समाजसेवी प्रदीप तिवारी ‘महाकाल’ का एक लाख एक हजार रुपये का योगदान

On: January 13, 2026 11:52 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
आगामी 2 फरवरी से होने वाले भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में समाजसेवी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल ने भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर निर्माण कार्य हेतु एक लाख एक हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान कर धर्मकार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व इस प्रकार का सहयोग निर्माण एवं अन्य तैयारियों को पूर्ण करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि समाजसेवी प्रदीप तिवारी का यह योगदान न केवल आर्थिक सहयोग है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी है।

इस अवसर पर प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी का मंदिर क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं समाज के सक्षम लोगों से आगे आकर मंदिर निर्माण एवं आयोजन में सहयोग करने की अपील की। मंदिर निर्माण समिति ने समाजसेवी प्रदीप तिवारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया जाएगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हनुमान जन्मोत्सव पर मेदिनीनगर में भक्ति का सागर, सुंदरकांड पाठ व भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रामनवमी पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, मुस्लिम समुदाय ने हिंदू समाज के लोगों को किया सम्मानित

कमलकेड़िया में श्री रामचरितमानस नवपारायण यज्ञ का शुभारंभ, रुद्र शुक्ला बोले यज्ञ से वातावरण होता है भक्तिमय

सरहुल पर्व पर सदर थाना की पहल जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत, चना-गुड़ और ठंडा पानी की व्यवस्था

पलामू में विहंगम योग संस्थान का स्वर्वेद यात्रा महोत्सव, शोभायात्रा व सत्संग से गूंजा माहौल

श्री महावीर नवयुवक दल (जेनरल) द्वारा प्रशासनिक पदाधिकारियों का सम्मान किया गया

Leave a Comment