होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

साली के तिलक में जा रहे जीजा और बहन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल

On: April 15, 2026 7:03 AM
Follow Us:

पलामू।
चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा मुख्य मार्ग पर बराव के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों घायल सतबरवा निवासी निरंजन गुप्ता (32 वर्ष) अपनी पत्नी गायत्री देवी (28 वर्ष) और एक बच्चे के साथ कार से गढ़वा जा रहे थे। वे अपनी साली के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।

रास्ते में बराव के समीप सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित हो गई। नियंत्रण खोने के बाद कार सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार सवार निरंजन गुप्ता और उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं, जबकि बच्चे को हल्की चोट बताई जा रही है।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि निरंजन गुप्ता अपनी साली के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गढ़वा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment