होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

जोड़ में एनएच 39(75) पर कार–मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

On: December 23, 2025 5:04 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ ग्राम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 39(75) पर मंगलवार दोपहर करीब 2:50 बजे कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन हाईवे के डिवाइडर के बीच जा गिरे।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया। घायलों में एक व्यक्ति पाटन थाना क्षेत्र के मेराल गांव निवासी निर्भय मेहता बताया गया है, जबकि दूसरा घायल मझोली गांव का रहने वाला है। वहीं, कार चालक सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव का निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे जिसमें से दुर्घटना के बाद दो लोग भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार सिगरा की ओर से आ रहा था, जबकि कार जोड़ से सिगरा की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।सूचना मिलने पर सदर थाना के एएसआई समाल अहमद मौके पर पहुंचे और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षा की दृष्टि से सदर थाना ले गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पलामू में रन फॉर यूनिटी की दौड़, एसपी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों और स्कूली बच्चों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

मांदर की थाप और करम गीतों से गूंजा जीएलए कॉलेज परिसर, पारंपरिक नृत्य ने बांधा समां

195 वर्ष पुरानी परंपरा का भव्य नज़ारा: चैनपुर राजगढ़ से निकली भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा

हनुमान जन्मोत्सव पर मेदिनीनगर में भक्ति का सागर, सुंदरकांड पाठ व भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रामनवमी पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, मुस्लिम समुदाय ने हिंदू समाज के लोगों को किया सम्मानित

कमलकेड़िया में श्री रामचरितमानस नवपारायण यज्ञ का शुभारंभ, रुद्र शुक्ला बोले यज्ञ से वातावरण होता है भक्तिमय

Leave a Comment

error: Content is protected !!