होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पत्रकारिता से सियासत में नितेश तिवारी की दमदार एंट्री, जेएलकेएम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

On: September 25, 2026 10:42 PM
Follow Us:

पलामू।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने संगठन विस्तार को लेकर पलामू जिले में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में चर्चित पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता नितेश तिवारी को पार्टी की ओर से पलामू प्रमंडल महासचिव के विशेष प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार नितेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति पत्र JLKM के सह-केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की ओर से जारी किया गया है। पत्र में संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने में नितेश तिवारी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे नितेश तिवारी ने अब JLKM के साथ अपनी राजनीतिक भूमिका की शुरुआत की है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ काम करने की बात कही।

नितेश तिवारी को जिम्मेदारी मिलने पर JLKM के पलामू जिला एवं प्रमंडल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। नेताओं ने कहा कि उनके पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र के अनुभव से संगठन को पलामू प्रमंडल में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार मेहता, प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात सिन्हा, जिला सचिव विकास कुमार यादव, केंद्रीय उपाध्यक्ष आयशा सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष नेता, केंद्रीय सचिव नाम जायसवाल, जिला वरीय उपाध्यक्ष अरुण वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, जिला उपाध्यक्ष पिंटू कुशवाहा, जमुना प्रसाद यादव, सचिन शर्मा, रामाशीष यादव, जिला सचिव प्रिंस कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, जया असलम, नंद कुमार यादव, रंजीत यादव सहित सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के साथ नितेश तिवारी संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!