होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

जंगल में खुखड़ी चुनने गए व्यक्ति के हाथ में हुआ जोरदार ब्लास्ट, दायां हाथ गंभीर रूप से जख्मी

On: September 8, 2026 3:22 AM
Follow Us:

रामगढ़/पलामू।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के काचन गांव में मंगलवार सुबह जंगल में खुखड़ी चुनने गए एक व्यक्ति के साथ अचानक हुए विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट में शनिचर राम का दायां हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल का इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH) में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, काचन गांव निवासी शनिचर राम मंगलवार सुबह करीब सात बजे खुखड़ी चुनने के लिए गांव के पास स्थित जंगल में गए थे। इसी दौरान जंगल में एक स्थान पर जैसे ही उन्होंने हाथ रखा, अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि उनके दाएं हाथ में गंभीर चोट आई और हाथ बुरी तरह फट गया। घटना के बाद वह घायल अवस्था में वहीं गिर पड़े। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल शनिचर राम को तत्काल इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट किस वस्तु या सामग्री के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर किसी प्लास्टिक में संदिग्ध सामग्री रखी होने की बात सामने आई है।

रामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। ब्लास्ट किन परिस्थितियों में और किस सामग्री से हुआ, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पीड़ित से पूछताछ और घटनास्थल की जांच के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment