होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पड़वा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 2520 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

On: August 27, 2026 7:44 AM
Follow Us:

पलामू।
पलामू पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पड़वा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 2520 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के द्वारा पूछताछ और अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, एक कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, पड़वा थाना क्षेत्र में पड़वा बाजार के आगे सदाबह नदी पुल के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की मैग्नेट कार JH01EZ-7099 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 2304 बोतल रॉयल स्टैग (180 एमएल), 72 बोतल स्टर्लिंग रिजर्व B7 (375 एमएल) और 144 बोतल स्टर्लिंग रिजर्व B7 (180 एमएल) बरामद हुई।

पुलिस के द्वारा मौके से कार चालक साहिद अंसारी (30), पिता फरीद अंसारी, ग्राम रूढ़ीडीह, थाना नावाजयपुर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पूछताछ एवं अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने निरंजन कुमार मेहता (30), पिता गोपाल महतो, ग्राम दमारो, थाना नावाजयपुर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके घर से शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब के अलावा एक मैग्नेट कार, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और शराब निर्माण से संबंधित अन्य सामग्री जब्त की है। मामले में संबंधित धाराओं एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी दल में पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार, पु०अ०नि० चिन्टू कुमार, स०अ०नि० राजेश कुमार शर्मा, स०अ०नि० शिव प्रसाद महतो सहित पड़वा थाना का सशस्त्र बल और नावाबाजार थाना का गश्ती दल शामिल था। पलामू पुलिस ने लोगों से नशे से दूर रहने तथा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस को सहयोग करने की अपील की है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment