होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू पुलिस ने मधुबाना हत्याकांड का किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त बलुआ बरामद

On: July 28, 2026 7:52 AM
Follow Us:

पिपरा (पलामू)।

पलामू पुलिस ने पीपरा थाना क्षेत्र के मधुबाना गांव में हुए चर्चित हत्याकांड का त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा बलुआ भी बरामद कर लिया है।जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को मधुबाना स्थित वीर कुंवर स्थान के समीप प्रभुनाथ रजवार (करीब 50 वर्ष) की धारदार हथियार (बलुआ) से हमला कर हत्या कर दी गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पीपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पहले अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर तथा बाद में बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई श्याम लाल रजवार के फर्दबयान के आधार पर पीपरा थाना कांड संख्या 41/2026 दर्ज किया गया। मामले में बीएनएस की धारा 118(2)/103(1) एवं एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (छतरपुर) प्रशांत कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रमेश सिंह (55 वर्ष), निवासी मधुबाना, थाना पीपरा को पड़वा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा बलुआ बरामद किया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पिछले दुर्गा पूजा के दौरान हुए विवाद और गाली-गलौज को लेकर उसके मन में रंजिश थी, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।छापेमारी दल में पीपरा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा, महिला थाना छतरपुर की थाना प्रभारी रूपा बावला, रंजीत कुजूर मुरांडी, ललन दास, कुमार नीरज, जितेंद्र उरांव, बड़ी राम, जीवियर मिंज तथा जैप-08 के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment