होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

खाद की कालाबाजारी पर वित्त मंत्री का बड़ा एक्शन, दो खाद दुकानों का लाइसेंस रद्द करने का आदेश

On: July 14, 2026 6:30 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर (पलामू)।
पलामू जिला परिषद की बैठक में किसानों को समय पर खाद-बीज नहीं मिलने और यूरिया की कालाबाजारी की शिकायतों के बाद राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को डाल्टनगंज के छहमुहान स्थित खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर उन्होंने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए दो खाद दुकानों का लाइसेंस रद्द करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकांश दुकानों पर रेट चार्ट नहीं लगा मिला। वहीं, ‘न्यू कोमल खाद बीज भंडार’ को लगभग 1.03 लाख रुपये मूल्य की 400 से अधिक यूरिया की बोरियां आवंटित होने के बावजूद किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। शिकायत मिली कि किसानों को यूरिया नहीं होने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता था, जबकि खाद का स्टॉक दुकान के बजाय गोदाम में रखा गया था।

इन अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए वित्त मंत्री ने जिला कृषि पदाधिकारी को ‘भोला खाद बीज भंडार’ और ‘न्यू कोमल खाद बीज भंडार’ का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आदेश दिया।

मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पलामू लंबे समय से सुखाड़ प्रभावित जिला रहा है। ऐसे में किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या खाद-बीज की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों का हक मारने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान उप विकास आयुक्त (डीडीसी), जिला कृषि पदाधिकारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह (टूटू जी), प्रमोद जी, संग्राम सिंह जी, विजय राम जी सहित कई जिला परिषद सदस्य एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment