होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

चियांकी में नेशनल हाईवे पर मुआवजा दिए बिना मकान तोड़े जाने का विरोध, ग्रामीणों ने किया पत्थरबाजी- पुलिस ने भांजी लाठी

On: July 8, 2026 11:24 PM
Follow Us:

नेशनल हाईवे 39 के निर्माण कार्य के दौरान चियांकी में वन विभाग के चेक नाका के पास स्थानीय लोग और प्रशासन के बीच भिड़ंत हो गई। बातचीत के क्रम में अचानक मामला गर्म हो गया। ग्रामीणों की ओर से पत्थरबाजी किये जाने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस हिंसक भिड़ंत में कई ग्रामीण चोटिल हो गए, वहीं दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव, थाना प्रभारी अफजल अंसारी समेत कई पुलिसकर्मी और प्रशासनिक पदाधिकारी कैंप कर रहे हैं। स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ देर तक घटनास्थल पर सड़क जाम की स्थिति बनी रही। जाम हटा दिया गया है।
बताते चलें कि जिस इलाके में प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच में भिड़ंत हुई वहां पर सदर एसडीएम ने गुरुवार और शुक्रवार 2 दिनों के लिए निषेधाज्ञा लगा दी थी। बावजूद लोग बड़ी संख्या में जुटे और हंगामा किया।
बताया जाता है कि चियांकी में नेशनल हाईवे निर्माण कार्य को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के कर्मी जेसीबी लेकर पहुंचे थे। सड़क में आए मकानों को तोड़ना चाहते थे। स्थानीय रैयतो ने उन्हें रोका। मुआवजा देने के बाद ही मकान तोड़ने की बात होने लगी। इसी क्रम में बात काफी बढ़ गई और दोनों और से भिड़ंत हो गई।
जैप जवान राजमोहन सिंह और सहायक महिला पुलिसकर्मी प्रिया कुमारी पत्थर लगने से जख्मी हो गए। जैप जवान को हेड इंजरी हुई है, जबकि प्रिया को पैर में चोट आई है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment