होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पति ने पत्नी को ईंट से मारा मार कर मौत के घाट उतारा

On: April 11, 2026 8:48 AM
Follow Us:

हुसैनाबाद/मेदिनीनगर।


पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत अमन-चौन मोहल्ले में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इलाज के दौरान मेदिनीनगर में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अमन-चौन मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले कुश कुमार सिंह (38) ने अपनी पत्नी सरिता देवी (35) के सिर पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि घटना से पहले आरोपी ने अपने दो छोटे बच्चों और एक अन्य रिश्तेदार (साढ़ू की बेटी) को घर से बाहर कर दिया था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया। बाद में मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सरिता देवी ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर आपसी मनमुटाव को विवाद की वजह बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी कुश कुमार सिंह जेसीबी चालक के रूप में कार्य करता था और बीती रात ही घर लौटा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में पत्नी पर हमला कर दिया। आरोपी मूल रूप से हैदरनगर थाना क्षेत्र के राणाडीह (पचपोखरी) गांव का निवासी है और हुसैनाबाद में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment