गढ़वा।
झारखंड में वर्ष 2027 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिख रही हैं। इसी क्रम में पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र नेता एवं झारखंड लोकतांत्रिक मोर्च (JLKM) से जुड़े युवा सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रभात कुमार दुबे का नाम संभावित उम्मीदवारों में प्रमुखता से चर्चा में है।
श्री दुबे छात्र राजनीति के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वर्तमान में वे JLKM से जुड़कर क्षेत्र में निरंतर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं तथा आम जनों की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर उनकी बढ़ती सक्रियता एवं युवाओं के बीच मजबूत पकड़ के कारण उन्हें एक उभरते हुए युवा नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, वे जमीनी स्तर पर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता में लगातार वृद्धि हो रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि प्रभात कुमार दुबे वर्ष 2027 के पंचायत चुनाव में प्रत्याशी के रूप में उतरते हैं, तो गढ़वा की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण उभर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके समर्थकों में उत्साह साफ तौर पर देखा जा रहा है।






