होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क डीसी-एसपी के नेतृत्व में चैनपुर व मेदिनीनगर में फ्लैग मार्च

On: March 25, 2026 7:26 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर/चैनपुर।

आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। उपायुक्त समीरा एस एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के संयुक्त नेतृत्व में चैनपुर एवं मेदिनीनगर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च की शुरुआत चैनपुर थाना से की गई, जो बाजार क्षेत्र से होते हुए शाहपुर के विभिन्न गली-मोहल्लों तक पहुंचा। इस दौरान डीसी-एसपी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इसके पश्चात शहर थाना क्षेत्र के मुस्लिम नगर एवं मुख्य बाजार इलाके में भी फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

मार्च के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने रामनवमी जुलूस मार्ग, मिलन स्थल सहित संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और विधि-व्यवस्था की स्थिति का आकलन किया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी ली और किसी भी आपात स्थिति में सीधे प्रशासन से संपर्क करने की अपील की।

उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजनों में विश्वास कायम करना है कि प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और हर वर्ष की तरह इस बार भी रामनवमी मेदिनीनगर में शांतिपूर्वक मनाई जाएगी।

वहीं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने कहा कि फ्लैग मार्च के माध्यम से जुलूस मार्गों का पुनः सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

इस फ्लैग मार्च में सदर एसडीएम सुलोचना मीणा, उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, सदर सीओ जागो महतो सहित कई वरीय अधिकारी, अंचल व थाना पदाधिकारी तथा पुलिस जवान मौजूद रहे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment