होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस का बड़ा एक्शन तीन महीने में 229.5 एकड़ में लगे अफीम/पोस्ता की फसल नष्ट

On: March 2, 2026 2:36 AM
Follow Us:

पलामू।
पलामू जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत दिसंबर से 1 मार्च तक लगभग 229.5 एकड़ में लगी अफीम व पोस्ता की फसल को नष्ट किया गया है।

अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई मनातू थाना क्षेत्र में की गई, जहां लगभग 80.5 एकड़ में लगी फसल को विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। इसके अलावा पांकी थाना क्षेत्र में 68.5 एकड़, नौडीहा बाजार में 61.5 एकड़, छत्तरपुर में 15 एकड़ तथा नावा बाजार एवं उटारी रोड थाना क्षेत्र में 2-2 एकड़ में अवैध अफीम व पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया।

पुलिस द्वारा जंगली एवं गैरमजरूआ भूमि पर की जा रही अवैध खेती की पहचान के लिए ड्रोन कैमरे और चौकीदारों की मदद ली जा रही है। फसल को विनष्टीकरण की कार्रवाई करने के लिए ट्रैक्टर और डंडों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि मादक पदार्थों की खेती को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

पलामू पुलिस के द्वारा इसी तरह अभियान चला कर पलामू जिला क्षेत्र अंतर्गत 559.975 एकड़ भूमि पर अफीम पोस्ता की फसल को विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई थी तथा अफीम की फसल में संलिप्त लोगों की पहचान करके कार्यवाही भी की गई थी। इस बार भी संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पलामू पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध अफीम/पोस्ता या अन्य मादक पदार्थों की खेती अथवा गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment