होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू में युवक की गला दबाकर हत्या, कोयल नदी से निवस्त्र शव बरामद

On: February 28, 2026 6:24 AM
Follow Us:

पलामू।

चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेड़ाबार गांव के समीप पत्नी को इंटर परीक्षा दिलाकर ससुराल आए 24 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका निवस्त्र शव शनिवार दोपहर करीब एक बजे चैनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ाबार-सिंगरा मुख्य मार्ग स्थित चेड़ाबार गांव के समीप कोयल नदी से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया।

मृतक की पहचान नावाबाजार थाना क्षेत्र के करचा गांव निवासी 24 वर्षीय योगेंद्र सिंह (पिता – कृष्णा सिंह) के रूप में हुई है। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है।परिजनों के अनुसार योगेंद्र सिंह पत्नी को इंटर परीक्षा दिलाने के बाद बच्चे का जन्मदिन मनाने के सिलसिले में शुक्रवार को पत्नी और बच्चे के साथ अपने ससुर अजीत सिंह के घर चेड़ाबार आया था।

रात में वह घर से बाहर निकला, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की, पर उसका कोई सुराग नहीं मिला।शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने ससुराल के समीप कोयल नदी किनारे झाड़ियों में उसका शव देखा और इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। शव पर गला दबाने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment