होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मेदिनीनगर में रिंकू सिंह का ‘नॉन-स्टॉप’ जनसंपर्क, सेवा और विकास’ के संकल्प के साथ मांगा जनता का समर्थन

On: February 21, 2026 5:45 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।

नगर निगम चुनाव का प्रचार अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। चुनावी सरगर्मी के बीच जहां कई प्रत्याशी थकान से जूझते नजर आ रहे हैं, वहीं महापौर प्रत्याशी श्रीमती रिंकू सिंह का उत्साह और ऊर्जा विरोधियों के लिए चुनौती बनता दिख रहा है। ‘रुकना और थकना’ जिनके शब्दकोश में नहीं है, ऐसी जुझारू नेत्री का जनसंपर्क अभियान अब शहर में जन-आंदोलन का रूप लेता नजर आ रहा है। एक दिन में दर्जन भर वार्डों का सघन दौरा शनिवार को रिंकू सिंह ने वार्ड संख्या 3, 9, 7, 20, 11, 24, 17, 19, 29, 22 और 6 समेत कई वार्डों में सघन जनसंपर्क किया। हर वार्ड में समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और समर्थन का भरोसा जताया। जगह-जगह महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।विरासत से विकास तक का संकल्पअपने पति स्व. मंगल सिंह के पदचिह्नों पर चलते हुए रिंकू सिंह ने जनसेवा को अपना लक्ष्य बताया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, यह सफर सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि मेदिनीनगर की हर उस मां-बहन और युवा का है जो बदलाव चाहते हैं। मुझे पद की नहीं, सेवा के अवसर की जरूरत है।जनता का स्नेह ही पूंजीजनसंपर्क के दौरान मिले आशीर्वाद और समर्थन को अपनी असली ताकत बताते हुए उन्होंने कहा कि यही स्नेह उन्हें दिन-रात मेहनत करने की प्रेरणा देता है। समर्थकों का दावा है कि शहर में बदलाव की लहर तेज हो चुकी है।मुख्य बिंदु:विरोधियों के बीच रिंकू सिंह का ‘नॉन-स्टॉप’ प्रचार चर्चा मेंकई वार्डों में उमड़ा जनसमर्थन सेवा, विकास और व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प इस मौके पर किशोर सिन्हा, राहुल कुमार, रौनक कुमार, पवन कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, नीरज सिंह, शैलेन्द्र सिंह, पूजा सिंह, पूजा देवी, गुड़िया देवी, पूनम देवी, अदिति कुमारी, चंचला कुमारी, रितेश कुमार, रुशील कुमार, रणधीर सिंह, सरजू राम, दीपक, वीरेंद्र राम, सच्चिदानंद, राजेंद्र राम, रसेन्द्र राम, संजय कुमार, संतोष चौधरी, धीरेंद्र कुमार, राजेश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग और वार्ड की सम्मानित जनता उपस्थित रही।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment