होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

नगरपालिका चुनाव:डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों संग चुनाव के तैयारियों को लेकर बैठक की

On: January 6, 2026 9:54 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 से संबंधित बैठक आयोजित की गयी।इस दौरान उपायुक्त ने चुनाव हेतु गठित सभी कोषांगों के प्रभारी को चुनाव के लिये “स्टैंड बाय मोड” में रहने की बात कही।उन्होंने विशेषकर कार्मिक विभाग को सभी आवश्यक तैयारियों को अद्यतन रखने पर बल दिया।कितने मानव बल की आवश्यकता है इसका आकलन करने व इसके अनुरूप डेटाबेस तैयार रखने पर बल दिया गया।इसी तरह वाहन कोषांग के पदाधिकारी को चुनाव संपन्न के लिये वाहनों का आकलन करने,मतपेटिका एवं मतपत्र से जुड़े सभी कार्यों को दुरुस्त करने की बात कही गयी।इसी तरह निर्वाचन व्यय कोषांग,सामग्री कोषांग को भी सभी आवश्यक तैयारियों को प्रारंभ करने की बात कही।इसी तरह डीसी ने विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों से चुनाव मोड में आने व अपने-अपने स्तर से सभी तैयारियों को आकलन करने की बात कही।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन,सदर एसडीओ सुलोचना मीणा,सहायक समाहर्ता हिमांशु कुमार,नगरपालिका उप निर्वाचन पदाधिकारी रतन सिंह समेत विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment