होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू के आठ फर्जी पारा शिक्षकों की ई विद्या वाहिनी से हटा नाम

On: December 8, 2025 4:59 PM
Follow Us:

रिपोर्टर – अविनाश पांडे

मेदिनीनगर

पलामू में गैर मान्यता प्राप्त संस्थान का शैक्षणिक प्रमाण पत्र लगाने वाले फर्जी आठ सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षक) का नाम ई विद्या वाहिनी से हटा दिया गया है। संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को इन पारा शिक्षकों से काम नहीं लेने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं प्रखंड और पंचायत प्राधिकार को फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वाले आठ पारा शिक्षकों की सेवा मुक्त की कार्रवाई करने को कहा गया है। समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ अंबुजा पांडेय ने बताया कि डीएसइ सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। फर्जी आठ पारा शिक्षकों के संबंधित सूचना झारखंड राज्य परियोजना निदेशक को भी प्रेषित कर दिया गया है। सभी सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) वर्ग एक पांचवीं में कार्यरत हैं। पाटन प्रखंड के पारा शिक्षक प्रतिभा देवी ने मैट्रिक का प्रमाण पत्र प्रयाग महिला विद्यापीठ इलाहाबाद, इंटर और स्नातक का प्रमाण पत्र हिंदी साहित्य विद्यापीठ का लगाया है, जो गैर मान्यता संस्थान है। इसी प्रकार सतबरवा प्रखंड के रामशीला देवी ने सुनैना देवी, चैनपुर प्रखंड के रेशम राज देवी, छतरपुर प्रखंड के सुनीता कुमारी ने गैर मान्यता प्राप्त संस्थानों का प्रमाण लगाया है। छतरपुर प्रखंड के पूरन सिंह ने इंटर का प्रमाण पत्र हिंदी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद और छतरपुर के ही विजय यादव ने इंटर का प्रमाण पत्र हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयागराज का प्रमाण पत्र लगाया है। एडीपीओ ने कहा कि संबंधित स्कूलों के हेडमाटरों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इन पारा शिक्षकों से स्कूल में किसी तरह का काम नहीं लेना है, यदि काम लेंगे तो इसका भुगतान समग्र शिक्षा अभियान से नहीं किया जाएगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment