होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

इंस्पायर इंटरनेशनल स्कूल का पूर्व मेयर ने किया उद्घाटनस्थानीय स्तर पर बेहतर शिक्षा की पहल प्रशंसनीय : अरूणा शंकर

On: December 8, 2025 2:16 PM
Follow Us:

मेदिनीनगर

बारालोटा के विश्वनाथ नगर स्थित इंस्पायर इंटरनेशनल स्कूल का सोमवार को मेदिनीनगर की प्रथम महापौर अरूणा शंकर ने विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।

उद्घाटन के बाद संबोधित करते हुए पूर्व महापौर ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को मुहल्ला स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ स्कूलों में जाने से बच्चे सुबह से दोपहर तक थक जाते हैं, जबकि स्थानीय स्तर पर संचालित प्री-स्कूल बच्चों के लिए अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित सिद्ध होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इंस्पायर इंटरनेशनल स्कूल बारालोटा क्षेत्र की शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करेगा। साथ ही लोगों से स्कूल पर भरोसा जताने की अपील की और संचालक को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाकपा के जिला सचिव रूचिर तिवारी ने कहा कि युवा संजीव तिवारी ने स्थानीय स्तर पर शिक्षा का दीप जलाने का कार्य किया है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं में भटकाव की स्थिति है, ऐसे में शिक्षा ही सही दिशा प्रदान कर सकती है।

वहीं युवा नेता आशीष भारद्वाज ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। संजीव तिवारी द्वारा प्री-स्कूल की शुरुआत इसी बदलाव की दिशा में सार्थक कदम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही बिगड़े माहौल को सुधारा जा सकता है और स्कूल से आसपास का वातावरण भी बेहतर होगा।

स्कूल के निदेशक संजीव तिवारी ने बताया कि वे पिछले 12 वर्षों से ‘एकेडमिक गुरु’ के नाम से शिक्षण संस्थान का संचालन कर रहे हैं। इस दौरान बच्चों की बेसिक शिक्षा में कई कमियां देखने को मिलीं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्री-स्कूल शुरू किया गया है, ताकि बच्चों की नींव मजबूत की जा सके और वे उच्च कक्षाओं में पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। स्कूल प्रशासन की ओर से बताया गया कि वर्तमान में प्रवेश निःशुल्क है और बच्चों को सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक वातावरण में शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment