होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

सदर प्रखंड के ग्राम जोड़ में श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण महायज्ञ का शुभारंभ

On: February 7, 2026 8:27 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम जोड़ में श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ का 39वां अधिवेशन शनिवार से विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया। उद्घाटन के अवसर पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बन गया।

नवाह्न पारायण पाठ का आयोजन आचार्य दीपक पांडे के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें कुल 11 ब्राह्मण पंडितों द्वारा लगातार नौ दिनों तक श्रीरामचरित मानस का पारायण किया जाएगा।

आयोजन को लेकर गांव में विशेष तैयारियां की गई हैं। वहीं प्रत्येक रात्रि आठ बजे से भक्ति एवं श्रद्धा से ओतप्रोत रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से पधारीं साध्वी लीला भारती तथा बिहार के पटना से आए प्रसिद्ध रामकथा वाचक पंडित पंकज रामायणी जी श्रद्धालुओं को अपने प्रवचनों से रामभक्ति में सराबोर करेंगे।

आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ सामाजिक समरसता, धार्मिक चेतना और आध्यात्मिक उन्नयन के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हनुमान जन्मोत्सव पर मेदिनीनगर में भक्ति का सागर, सुंदरकांड पाठ व भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रामनवमी पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, मुस्लिम समुदाय ने हिंदू समाज के लोगों को किया सम्मानित

कमलकेड़िया में श्री रामचरितमानस नवपारायण यज्ञ का शुभारंभ, रुद्र शुक्ला बोले यज्ञ से वातावरण होता है भक्तिमय

सरहुल पर्व पर सदर थाना की पहल जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत, चना-गुड़ और ठंडा पानी की व्यवस्था

पलामू में विहंगम योग संस्थान का स्वर्वेद यात्रा महोत्सव, शोभायात्रा व सत्संग से गूंजा माहौल

श्री महावीर नवयुवक दल (जेनरल) द्वारा प्रशासनिक पदाधिकारियों का सम्मान किया गया

Leave a Comment