होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पांडू में घर की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के गहनों के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

On: November 15, 2026 11:16 AM
Follow Us:

पलामू।
जिले के पांडू थाना क्षेत्र में घर में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दरुआ टोला आमतर निवासी पवन कुमार प्रजापति (19 वर्ष), पिता ओम प्रकाश प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए चांदी के गहने और अन्य सामान बरामद किया है।

मामले के अनुसार, दरुआ गांव निवासी अमरेश मेहता (37 वर्ष), पिता रामचन्द्र मेहता ने 13 नवंबर 2026 को पांडू थाना में घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 7 नवंबर की रात अज्ञात चोर ने उनके घर की खपरैल हटाकर नीचे की लकड़ी तोड़ दी और अंदर रखे बक्से से गहने चोरी कर लिए। अमरेश मेहता अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं, जिसके कारण उन्होंने घटना के कई दिनों बाद थाना पहुंचकर आवेदन दिया।

इस संबंध में पांडू थाना कांड संख्या 68/26, दिनांक 14 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4)/305(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर पवन कुमार प्रजापति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को पता था कि अमरेश मेहता का घर लंबे समय से बंद है। इसी का फायदा उठाकर उसने 7 नवंबर की रात करीब 10 बजे घर में घुसकर चोरी की थी। चोरी के कुछ गहनों को उसने अपने पुराने घर के बाहर केले के पेड़ के नीचे मिट्टी में दबा दिया था, जबकि शेष गहनों को अपने घर में छिपाकर रखा था।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी का कंगन, दो रोल्ड गोल्ड के लॉकेट, लॉकेट सहित एक चांदी की चेन, एक चांदी की बिछिया और आरोपी का टेक्नो कंपनी का मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

छापेमारी दल में पांडू थाना प्रभारी पु०अ०नि० विगेश कुमार राय, पु०अ०नि० नवल किशोर सिंह एवं पांडू थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फल की पेटियों में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब की खेप, पड़वा पुलिस ने बस में मारा छापा, तस्कर फरार

पलामू में सड़क हादसों का खूनी आंकड़ा, 10 महीने में 207 लोगों की मौत, डीसी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

छठ घाट पर हथियार लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ दबोचा

ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

छठ पूजा को लेकर पलामू पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को शहर में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री, छह जगहों पर होगी बैरिकेटिंग

चैनपुर बाजार में पुलिस की छापेमारी, देसी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!