होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

जोड़ के अमानत नदी छठ घाट पर गूंजेगी भव्य गंगा आरती, 2020 से जारी है लीजेंड क्लब की अनूठी परंपरा

On: November 13, 2026 7:16 AM
Follow Us:

छठव्रतियों की सुविधा के लिए लीजेंड क्लब ने संभाली तैयारी की कमान, घाट तक जाने वाले रास्ते की सफाई से लेकर गड्ढों की मरम्मत और लाइट-साउंड की व्यवस्था पूरी करने में जुटे सदस्य।

मेदिनीनगर।
सदर प्रखंड के जोड़ गांव में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। गांव के अमानत नदी छठ घाट पर इस वर्ष भी भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। लीजेंड क्लब जोड़ की ओर से वर्ष 2020 से लगातार छठ महापर्व के अवसर पर गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है, गंगा आरती का आयोजन क्लब के द्वारा रविवार को संध्या अर्ग के बाद तथा सोमवार की सुबह गंगा आरती किया जाएगा।

छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लीजेंड क्लब के सदस्य घाट तक पहुंचने वाले रास्ते को दुरुस्त करने में जुटे हैं। रास्ते की साफ-सफाई कराई गई है। वहीं, सड़क पर बने गड्ढों को भरवाया गया है। रास्ते को सुगम बनाने के लिए जेसीबी मशीन का भी उपयोग किया गया है, ताकि छठव्रतियों को घाट तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।

इसके अलावा छठ घाट पर पर्याप्त रोशनी और साउंड की व्यवस्था भी की जा रही है। क्लब का प्रयास है कि छठ पूजा के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें तथा पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में संपन्न हो।

लीजेंड क्लब की इस पहल से जोड़ गांव में छठ महापर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। लगातार सातवें वर्ष गंगा आरती का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

इस पूरे आयोजन में लीजेंड क्लब के मुख्य संरक्षक सतीश मिश्रा, आशीष मिश्रा, मणिशंकर चतुर्वेदी, संरक्षक के रूप में राकेश तिवारी तथा चंदन तिवारी हैं, संचालक के रूप में दुर्गेश पांडे, आशीष तिवारी, सतीश तिवारी, पंकज तिवारी, नीरज पांडे, शैलेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र मिश्रा, आनंद पांडे, संतोष तिवारी तथा कार्यकर्ता के रूप में सोनू तिवारी, शिवांत पांडे, रंजीत पांडे मोहित तिवारी तथा ओमप्रकाश मिश्रा हैं।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फल की पेटियों में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब की खेप, पड़वा पुलिस ने बस में मारा छापा, तस्कर फरार

पलामू में सड़क हादसों का खूनी आंकड़ा, 10 महीने में 207 लोगों की मौत, डीसी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

छठ घाट पर हथियार लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ दबोचा

पांडू में घर की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के गहनों के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

छठ पूजा को लेकर पलामू पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को शहर में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री, छह जगहों पर होगी बैरिकेटिंग

Leave a Comment

error: Content is protected !!