पलामू।
जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा में नेशनल हाइवे 139 (पुराना 98) रिशु होटल के पास अज्ञात वाहन के धक्के से गुरूवार देर शाम सात बजे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। युवक की पहचान छतरपुर थान क्षेत्र के कौवल निवासी 24 वर्षीय सोनू कुमार मिश्रा पिता जीतेन्द्र मिश्रा के रूप में हुई है।
सोनू अपनी बाइक से छतरपुर से मेदिनीनगर की ओर आ रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा से जा रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी एवं फरार हो गया।
सोनू की मौके पर मौत हो गयी। डेड बॉडी को खून से लथपथ मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। समाचार लिखे जाने तक परिजनों अस्पताल नहीं पहुंचे थे।






