होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

अवैध गौ-तस्करी का भंडाफोड़, 21 गौवंशीय पशु बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

On: May 17, 2026 9:07 AM
Follow Us:

लेस्लीगंज/पलामू।
लेस्लीगंज थाना ने अवैध गौ-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 गौवंशीय पशुओं को बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया की जितेन्द्र कुमार (उम्र 49 वर्ष), निवासी हरणरायणपुर, थाना सिरदला, जिला नवादा (बिहार) के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी में सुदामा सिंह, दुखी राम, रेयाज अंसारी एवं इस्तेखार अंसारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपितों द्वारा लामी पतरा बाजार से कुल 21 गाय, बैल एवं बछड़ों को अवैध तरीके से हांक कर सतबरवा की ओर ले जाया जा रहा था। बताया गया कि यह कार्य इस्तेखार अंसारी के कहने पर किया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशुओं को बरामद कर लिया।

मौके से पुलिस ने सुदामा सिंह, दुखी राम एवं रेयाज अंसारी सभी लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले है को गिरफ्तार कर थाना लाया, जहां उनसे पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। बाद में तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तथा मामले में फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के साथ थाना पुलिस के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment